फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police in Hathras returned due to strict attitude of former MLAs and BJP

हाथरस में पूर्व विधायक व भाजपाइयों के सख्त रुख से बैरंग लौटी पुलिस

Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police in Hathras returned due to strict attitude of former MLAs and BJP
अपने निवास पर पुलिस कर्मियों के साथ वार्ता करते पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान। - फोटो : HATHRAS
पूर्व विधायक व भाजपाइयों के सख्त रुख से बैरंग लौटी पुलिस
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी कॉलेज प्रबंधक को गिरफ्तार करने आई थी पुलिस पूर्व विधायक के निवास पर
काफी देर तक चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, चिकित्सकों ने आरोपी को जिला अस्पताल से किया आगरा रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान के निवास पर धोखाधड़ी के एक आरोपी एक कॉलेज के प्रबंधक को गिरफ्तार करने गई पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार रात इसे लेकर काफी देर तक ड्रामा चला। पूर्व विधायक के तल्ख तेवर के चलते उनके निवास से पुलिस खाली लौट आई। ऐसे में जब आरोपी की तबियत बिगड़ गई तो उसे जिला अस्पताल दाखिल कराया गया और वहां से रेफर कर दिया गया।
भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान के समधी की पिछले दिनों डेंगू से मौत हो गई थी। उनके यहां शोक संवेदना जाहिर करने के लिए गुरुवार की शाम को एक कॉलेज के प्रबंधक आए थे। बताते हैं कि उक्त प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। सासनी पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है। सासनी पुलिस को यह जानकारी मिली कि उक्त आरोपी पूर्व विधायक के निवास पर मौजूद हैं तो पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

सासनी का एक पुलिस निरीक्षक जब पूर्व विधायक के निवास में घुसा तो पूर्व विधायक ने उसे चेतावनी देकर बाहर निकाल दिया। इस पर उसने कई थानों की फोर्स बुला ली और सीओ सिटी भी पहुंच गए। जानकारी पाकर रात्रि में ही भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान इस आरोपी की तबियत भी खराब हो गई। पुलिस ने जब पूर्व विधायक के निवास से उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो पूर्व विधायक ने कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस का यह रवैया गलत है। उनके निवास से इस तरह से गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकती। पुलिस अन्य कहीं से चाहे तो उसे गिरफ्तार कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी की तबियत भी बिगड़ रही है। ऐसे में वह गिरफ्तारी नहीं होने देंगे। पूर्व विधायक व भाजपाइयोें के सख्त लहजे को देखकर पुलिस बैक फुट कर आ गई। ऐसे में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी इसकी जानकारी मिली। पुलिस के उच्च अधिकारियों तक भी बात पहुंची और मामले का समाधान निकाला जाने लगा। ऐसे में पुलिस वहां से वापस लौट आई। तदुपरांत आरोपी को कुछ लोग जिला अस्पताल ले गए और वहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस चाहकर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।
उक्त व्यक्ति मेरे निवास पर अपनी संवेदना जाहिर करने के लिए आया था। पुलिस मेरे निवास से उसे गिरफ्तार करना चाहती थी, जोकि पूरी तरह से गलत था। उसकी तबियत भी ठीक नहीं था। इसलिए उसे अपने निवास से गिरफ्तार नहीं होने दिया। मेरे समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता भी वहां आ गए थे। बाद में वह अपना उपचार कराने के लिए मेरे निवास से चला गया।

-राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व विधायक
एक वांछित के पूर्व विधायक के निवास पर आने की जानकारी मिली थी। पुलिस वहां पहुंची भी लेकिन उसकी तबियत बहुत खराब थी। वह कई बीमारियों से ग्रस्त था। उसकी हालत देखते हुए पुलिस ने उसे कस्टडी में नहीं लिया। बाद में उसके ही परिचितों आदि ने उसे जिला अस्पताल दाखिल कराया और उसे वहां से आगरा रेफर कर देने की जानकारी मिली है।
-सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed