{"_id":"5a8481e04f1c1b187e8b6395","slug":"police-force-deployed-after-killing-in-khandari-garhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदारी गढ़ी में हत्या के बाद पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदारी गढ़ी में हत्या के बाद पुलिस फोर्स तैनात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खंदारीगढ़ी में युवक की हत्या के बाद तैनात पुलिस कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में 15 दिन के भीतर दूसरे हत्याकांड ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की चिंता तो यह है कि दोनों ही मामलों में आरोपी पक्ष दूसरे समुदाय का है। ऐसे में सांप्रदायिक तनाव की आशंका ने पुलिस की टेंशन बढ़ा रखी है। मंगलवार को हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। पुलिस फोर्स रात-दिन मोहल्ले में किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी करेगी।
शहर के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में लगातार कुछ ही दिनों के अंतराल में दो युवकों की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले सामने आए हैं। इन मामलों को पुलिस-प्रशासन के सामने शांति व्यवस्था की चुनौती खड़ी कर दी है। पूर्व में हुई घटना के बाद तो शहर में सांप्रदायिक तनाव की चिंगारी भी सुलगी थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए इसे शांत कर लिया, लेकिन मंगलवार को अब दूसरे हत्याकांड से पुलिस के सामने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। अमित कुमार उर्फ पिंकू की हत्या के बाद इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए फिर से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फोर्स को आदेश दिए गए हैं कि शांति भंग करने की किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटा जाए। कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
पुलिस प्रशासन हालांकि हत्या जैसी घटनाओं को काफी गंभीरता से ले रहा है, लेकिन मोहल्ला खंदारी गढ़ी में यह मामला इससे भी अधिक संवेदनशील हो गया है। पुलिस मामले की तह तक पूरी गंभीरता के साथ पहुंचने के प्रयास कर रही है। क्योंकि संभव है,कि इन घटनाओं को कुछ व्यक्ति शहर की शांति व्यवस्था को पलीता लगाने के प्रयास तो नहीं कर रहा है। हाथरस गेट कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इलाके में अब पूरी तरह शांति है। किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।