{"_id":"5cfd503cbdec2207215a61da","slug":"police-detained-the-burning-pyre-man-s-burnt-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जलती चिता से कब्जे में लिया युवक का अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जलती चिता से कब्जे में लिया युवक का अधजला शव
Mon, 10 Jun 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गांव संगीला में चिता से निकलवाया गया अधजला शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी व ससुरालीजनों ने उसकी हत्या का आरोप मृतक के भाइयों पर लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को निकलवाया। शव उस समय तक आधा जल चुका था। पुलिस के पहुंचने पर गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस को देखकर शव का अंतिम संस्कार कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला में 35 वर्षीय प्रेम कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उस समय प्रेम कुमार की पत्नी ललतेश अपने बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियों में अपने मायके पला रोड अलीगढ़ आई हुई थी। जैसे ही उसे अपने पति की मौत की सूचना मिली तोे वह अपने भाई और अन्य मायके पक्ष के लोगों के साथ गांव संगीला पहुंची। उस समय मृतक के भाई आदि मृत प्रेमकुमार का अंतिम संस्कार कर रहे थे।
मामले की जानकारी मृतक के साले ने पुलिस को दे दी तो सूचना पाकर हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित, सीओ सिटी रामशब्द वहां पहुंच गए। पुलिस को देखकर शव को जला रहे मृतक के भाई और अन्य लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जलती चिता से शव को अधजली हालत में बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी और उसके साले का आरोप था कि प्रेम कुमार की हत्या उसके ही भाइयों ने बंटवारे को लेकर की गई है और इसी वजह से इन लोगों ने उन्हें इसकी सूचना नहीं दी। कोतवाली निरीक्षक का कहना था कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।