फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police detained 'future chief minister'

पुलिस हिरासत में लिए गए ‘भावी मुख्यमंत्री’

Thu, 27 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 27 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police detained 'future chief minister'
राजनी‌ति - फोटो : demo
खुद को यूपी का भावी मुख्यमंत्री बताकर लोगों को परेशान करने वाले युवक को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवक को अवसाद का शिकार बताया जाता है। शहर में खुद के भावी मुख्यमंत्री होने के पोस्टर लगवाने के बाद यह युवक चर्चा में आया था। इनके भाई विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।  
विज्ञापन


गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे और एक शिकायती पत्र सदर कोतवाल मनोज शर्मा को सौंपा। कपिल अग्रवाल ने कहा कि सादाबाद गेट पर हाथरस सिटी कांप्लेक्स है जिसमें बैंक, दुकानें और कई कार्यालय हैं।
विज्ञापन


आरोपी खुद को आरटीआई कार्यकर्ता, कभी मानवाधिकार कार्यकर्ता तो कभी प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताकर लोगों को डराता धमकाता है। सारे दिन इलाके में शोर-शराबा, हंगामा और गाली-गलौज करता है, जिससे इलाके की शांति भंग होने का खतरा रहता है। बैंक के कर्मचारी भी इस बारे में पहले शिकायत कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल अग्रवाल का कहना है कि युवक अवसाद का शिकार है। उसके क्रियाकलाप से सभी परेशान हो चुके हैं। वहीं सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि युवक बीते कई महीने से डिप्रेशन का शिकार बताया गया है। 

उसके परिजनों को युवक का उचित इलाज कराने के लिए कहा गया है। व्यापारियों ने शिकायत दी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हालांकि युवक की दिमागी हालत को देखते हुए उसके विरुद्ध अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।  


वहीं गली जोगियान निवासी पराग कमल अग्रवाल का कहना है कि उनका ऑफिस सिटी प्लाजा में है। उन्होंने अपने ऑफिस पर नरेंद्र मोदी का बैनर लटका रखा है। इसी बात से चिढ़कर कुछ लोगों ने पुलिस की कोबरा स्क्वायड को फोन कर दिया। बुधवार को उन्हें बिना किसी वजह के पुलिस ने कोतवाली में बिठाए रखा। उन्हें पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed