फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police arrested workers working in factory even after exemption

छूट के बाद भी फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 25 Apr 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Police arrested workers working in factory even after exemption
मिनी चूड़ी फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला जाटवान में एक चूड़ी फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को कर्फ्यू के उल्लंघन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया।
बता दें कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन की ओर से फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों को छूट मिली है। वे फैक्टरी द्वारा जारी पास के आधार पर काम करने के लिए आ जा सकते हैं। उसके बावजूद रविवार को पुलिस ने उन्हें कर्फ्यू के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को मोहल्ला जाटवान में एक चूड़ी फैक्टरी में ओमवीर सिंह निवासी मोहल्ला शीशग्रान, वीरेंद्र सिंह, जुनैद, मानिक चंद्र व अन्य काम कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि इन लोगों ने मास्क नहीं लगाए थे और इधर-उधर घूम रहे थे जिसकी वजह से इन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed