फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police arrest shooter

सत्ते को फंसाने के लिए गौरव ने चलवाई थी खुद पर गोली

Thu, 09 Jul 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
police arrest shooter
गोलीकांड में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर पट्टी देवरी व नगला ब्राह्मण में हुुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि गौरव के पिता संजू उर्फ नेत्रपाल सिंह पुत्र ठाकुरदास निवासी कमालपुर ने घटना के संबंध में कस्बा हसायन के सत्ते व कमालपुर निवासी पीतांबर, तुषार के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उसने गोली मारने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि यह मामला उनके आपसी रंजिश का है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गौरव कुछ दिन पहले सत्ते की बहन को शादी के लिए बुलाकर ले गया था। जिसे बाद में बरामद कर लिया गया था। गौरव का सत्ते के रिश्तेदार से प्लॉट को लेकर भी मामला चल रहा था।
विज्ञापन

इसलिए उनको फंसाने की नीयत से गौरव ने प्रवीण पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला बिजलीघर थाना हसायन व अन्य के साथ मिलकर खुद पर गोली चलवाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। छानबीन करने के क्रम में पुलिस को पता चला और प्रवीण को दबोच लिया गया। उसके पास से बिना नंबर की बुलेट व एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। प्रवीण ने बताया कि उसने आगरा से हसायन आकर अपने दोस्त गौरव व प्रधान रामखिलाडी के कहनेे पर गौरव पर गोली चलाई थी। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed