फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police alert on Baraus toll plaza

बरौस टोल प्लाजा पर अलर्ट रही पुलिस, वाहनों पर रही नजर

Sun, 13 Dec 2020 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
police alert on Baraus toll plaza
बरौस टोल प्लाजा पर तैनात सादाबाद पुलिस फोर्स। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन को देखते हुए जिले में अभी भी अलर्ट जारी है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट बना हुआ है। लगातार दूसरे दिन सादाबाद का पुलिस प्रशासन बरौस टोल प्लाजा पर सुबह से लेकर शाम तक चौकन्ना बना रहा। आगरा से आने वाले वाहनों की चेकिंग भी की गई, तब उन्हें अंदर जाने दिया गया। हालांकि रविवार को टोल प्लाजा पर पूरे दिन शांति बनी रही। सामान्य रूप से वाहनों का आवागमन जारी रहा।
गौरतलब हो कि किसान आंदोलन की आड़ में अराजकता करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। पुलिस किसान नेताओं पर भी नजर बनाए रखी है। रविवार को भी बरौस टोल प्लाजा पर सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रहा। सीओ ब्रह्म्म सिंह, कोतवाल डीके सिसौदिया पुलिस फोर्स के साथ बरौस टोल प्लाजा पर अलर्ट बने रहे। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों, राहगीरों पर विशेष नजर रखी गई। इधर, सोमवार को चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर होने वाले बुद्धि शुद्धि यज्ञ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रविवार को चौधरी चरण सिंह तिराहे के अलावा कई तिराहों, चौराहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जिससे कि किसान आंदोलन पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

आज रालोद करेगा बुद्धि शुद्धि यज्ञ
राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले सोमवार को मथुरा अड्डा तिराहा स्थित पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर किसान आंदोलन के समर्थन में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष और जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने कई गांवों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुरसंडा में उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं, अनुयायियों से जनसंपर्क करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से कृषि कानूनों को रद किए जाने की मांग को लेकर कई राज्यों के किसान आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार कानूनों को वापस नहीं ले रही है। ऐसी किसान विरोधी सरकार के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से चौधरी साहब के प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में हवन यज्ञ में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed