फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police alert due to panchayat election and holi say ADG

त्योहार, पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट : एडीजी

Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
police alert due to panchayat election and holi say ADG
पुलिस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन राजीव कृष्ण। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में सारी तैयारियां संतोषजनक पाई गई। हालांकि कुछ स्थानों पर आवश्यक सुधार करने की आवश्यकता है। इसे लेकर निर्देश दिए गए हैं। यह बात अपर पुलिस महानिदेशक आगरा राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने एसपी ऑफिस में सभी थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। होली के त्योहार और पंचायत चुनावों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लोगों में संदेश जाना चाहिए कि पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही से लोगों में शासन के प्रति विश्वास का संदेश जाता है। इस जिले में पहले चरण में मतदान है। ऐसे में पुलिस ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे तत्वों को चिन्हित कर लिया गया। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। एडीजी ने थाना चंदपा का भी निरीक्षण भी किया और वहां सभी व्यवस्थाएं देखकर आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed