फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police accused of showing fraud of Rs 25 lakh as Rs 25 thousand

Hathras News: पुलिस पर 25 लाख की ठगी को 25 हजार रुपये की दर्शाने का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 14 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police accused of showing fraud of Rs 25 lakh as Rs 25 thousand
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला मनी निवासी एक व्यक्ति ने पिछले दिनों उसकी मां के साथ हुई 25 लाख रुपये की ठगी को 25 हजार की ठगी दर्शाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




नगला मनी निवासी संजय कौशिक ने कहा है कि उनकी मां चार जनवरी को आगरा रोड स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेकर आ रही थीं। रास्ते में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मधुगढ़ी रोड पर एक व्यक्ति उनको मिला। उसने पानी पीने के लिए पांच रुपये मांगे। मां ने उसे रुपये दे दिए। पानी पीने के बाद व्यक्ति ने उनकी मां से कहा कि वह हरिद्वार से आया है। उसने उनकी मां से मदद करने के लिए कहा।
विज्ञापन




संजय ने बताया कि मां उसके झांसे में आ गई। इस व्यक्ति ने उनकी मां से कहा कि उनके घर में जो सोना-चांदी रखा है, उस पर काल सर्प योग है। इस कारण बच्चा नहीं हो रहा है। उनके दोनों पुत्रों पर मृत्यु का संकट गहरा रहा है। वह उस सोने-चांदी को उसे लाकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह उसको मंत्रों से शुद्ध कर देगा। आरोपी ने अपने अन्य साथी को बुला लिया और बाइक से उनकी मां को साथ लेकर उनके गांव ले जाने लगे। मां घर गईं और किसी को भी बिना बताए पूरा जेवर एक थैले में भरकर उस व्यक्ति को सौंप दिया।







टप्पेबाजी का मामला था। आरोपियों ने महिला से कान के कुंडल आदि ठग लिए थे। महिला उस समय ठीक से जानकारी देने में समर्थ नहीं थी। हो सकता है इस वजह से भूल हुई हो।
- योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed