फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   poletechinc will built in lodhipur krarmai village from 20 crore rupess

लोधीपुर करारमई में 20 करोड़ से बनेगा पॉलिटेक्निक

Sat, 08 Aug 2020 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
poletechinc will built in lodhipur krarmai village from 20 crore rupess
वीरेन्द्र सिंह राना विधायक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के लोधीपुर करारमई गांव में पॉलिटेक्निक बनने का रास्ता साफ हो गया है। 14 अगस्त को इसके निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। इसके बनने से अब क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। निर्माण का जिम्मा सिडको को सौंपा गया है।
इस संबंध में विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने बताया कि क्षेत्र में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाद कोई सरकारी इदारा नहीं बन पाया था। टेक्निकल कोर्सों में पढ़ाई के लिए छात्रों को या तो निजी संस्थान का सहारा लेना पड़ता था या फिर बाहर जाना पड़ता था। बीस करोड़ की लागत से बनने वाला यह पॉलिटेक्निक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। मुख्यमंत्री योगी से इसको लेकर बात हो गई है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि लगातार प्रयास के फलस्वरूप प्रदेश सरकार ने लोधीपुर करारमई गांव में इसके लिए चयन की गई भूमि पर निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। फंड भी जारी हो गया है। अब 14 अगस्त को सिडको द्वारा इसके निर्माण का प्रथम चरण भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हो जाएगा। इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, बृजेश चौहान जिला भाजपा उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह चौहान, विपिन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, कुंवर नितिन पुण्ढीर, कमल नयन, ताराचंद्र राना, शिवप्रसाद सिसौदिया, सचिन पुण्ढीर, कमल वार्ष्णेय, संतोष पाथरे, राजवीर सिंह कुशवाहा, संतोष पुण्ढीर बाबा, लोकेश जादौन प्रधान, कमल जाखेटिया, हाजी मोहसिन खान, नरेंद्र दीक्षित, आमोद शर्मा, नीरज वैश्य, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, शशिबाला वार्ष्णेय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed