फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PM will virtually inaugurate Amrit Bharat Station Hathras City Railway Station

Hathras City Railway Station: 22 मई को पीएम करेंगे वर्चुअली अमृत भारत स्टेशन का उद्घाटन, तैयारी जोरों पर

Tue, 20 May 2025 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 May 2025 05:32 PM IST
सार

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पिछले दो सालों में करीब 2.62 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

विज्ञापन
PM will virtually inaugurate Amrit Bharat Station Hathras City Railway Station
स्टेशन पर मुआयना करतीं डीआरएम इज्जतनगर वीणा सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किए गए हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को सुबह साढ़े नौ बजे वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने 19 मई की सुबह यहां आकर स्टेशन पर हुए कार्याें का जायजा लिया।

विज्ञापन


स्टेशन पर पिछले दो सालों में करीब 2.62 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए हैं। विशेष ट्रेन से हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचीं डीआरएम ने सबसे पहले स्टेशन के सामान्य श्रेणी प्रतीक्षालय का मुआयना किया। यहां लगे एटीवीएम के काम न करने पर नाराजगी जताई। सीएस विपिन कुमार ने अचानक यूपीएस बैकअप खराब होने की बात कही। उन्होंने उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय से लेेकर नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का निरीक्षण किया। इसमें गंदगी के अलावा नालियों का ढलान सही नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


डीआरएम ने कई बार स्टेशन अधीक्षक को बुलाया गया, लेकिन वह नदारद रहे। उन्होंने आरपीएफ की समस्या को भी सुना। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा से उन्हें जगह मुहैया कराते हुए माल गोदाम को अस्थायी रूप से प्रयोग किए जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्घाटन से पहले स्टेशन पर हुए कार्याें की सभी कमियां दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंडू को हाथरस जंक्शन से जोड़ने के लिए चल रहा सर्वे
डीआरएम वीणा सिन्हा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मेंडू को हाथरस जंक्शन के रेलवे ट्रैक से जोड़ने के लिए सर्वे किया जा रहा है। यह कार्य एनईआर की ओर से किया जा रहा है। जल्द ही इस पर स्थिति साफ होगी और पूर्वाेत्तर रेलवे के ट्रैक को उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक से जोड़ा जाएगा।

हाथरस सिटी स्टेशन को मिली यह सुविधाएं

-प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर आधुनिक शौचालय ब्लॉक का हुआ निर्माण।
-प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर कोच डिस्प्ले की हुई स्थापना, बोगी तलाशने में यात्रियों को होगी आसानी
-दिव्यांगों के लिए प्लेटफाॅर्म के फर्श पर बनाए गए संकेतक।
-दिव्यांगों के लिए तैयार की गई रैंप।
-ऑटोमेटिक टिकट वेटिंग मशीन की हुई स्थापना।
-स्टेशन पर बनाया गया शहर का सेल्फी प्वाइंट।
-विभिन्न वस्तुओं की बिक्री के लिए स्थापित किया गया मल्टीपर्पज स्टाॅल।
-उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का किया गया उच्चीकरण, आधुनिक शौचालय, फीडिंग रूम के साथ एलईडी की गईं स्थापित।
-सामान्य श्रेणी के प्रतीक्षालय में बृज की एतिहासिक स्मृतियों और इमारतों की बनाई गई पेंटिंग।
-स्टेशन की बाहरी दीवारों को एलईडी लाइटों से सजाया गया।
-काका हाथरसी के शिलालेख के साथ तैयार किया गया पार्क।

डीआरएम के समक्ष रखीं समस्याएं
मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज रजनीश अग्रवाल से हाथरस जंक्शन के समाजसेवी व रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। सदस्यों ने डीआरएम का सम्मान करने के साथ उन्हें यहां की समस्याओं से भी अवगत कराया। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रामगोपाल दीक्षित, बृजेश पाठक और समाजसेवी होमेश मिश्रा ने जन समस्याओं से मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रत्येक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में दो आगे और दो पीछे की साइड में जनरल कोच लगाने की बात कही। हाथरस जंक्शन पर ट्रेन नंबर 20801/20802 मगध एक्सप्रेस और 14113/14114 लिंक एक्सप्रेस का ठहराव कराने की मांग की। स्टेशन के टिकिटघर, मेन गेट और प्लेटफाॅर्म पर डिस्प्ले कोच और सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed