फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PM public welfare plan district and block committee reforms.

पीएम जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की जिला व ब्लाक कार्यकारिणी गठित

Mon, 18 Nov 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
PM public welfare plan district and block committee reforms.
PM public welfare plan district and block committee reforms. - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित बीएस फार्म हाउस पर रविवार को प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष अमित पाराशर और उनकी टीम के अलावा सादाबाद और कुरसंडा के मंडल अध्यक्षों का फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रचार प्रसार अभियान की जिला और ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।

बैठक में प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान का जिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा, संजय जायसवाल, जिला मंत्री देवेश पाराशर, पवन कुमार ठाकुर के अलावा जिला कार्यकारिणी का सदस्य सुरेश तोमर, अजय चौहान, अमरीश चौहान को बनाया गया। सादाबाद ब्लाक कार्यकारिणी में ब्लाक उपाध्यक्ष अजयवीर चौधरी, दीपक कुमार और महामंत्री सचिन वर्मा को बनाया गया। जिला अध्यक्ष अमित पाराशर और जिला महामंत्री डैनी वार्ष्णेय ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करना है और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाना है। यदि योजनाओं के संचालन में यदि कहीं भी कोई गड़बड़झाला हो रहा है तो इसकी सूचना भी पदाधिकारी और सदस्यों को देनी होगी। प्रधानमंत्री की योजनाओं का सही तरीके से जिले में क्रियान्वयन कराना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष छत्रपाल गुप्ता, अमित बंसल, संदीप चौधरी, शंभू बिरला, बबलू चौहान, सारांश गर्ग, गौरव वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed