फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Plenty of people have not seen witness chaos

लोगों को नहीं दिखीं साक्षी तो खूब हुआ हंगामा

Sun, 11 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 11 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Plenty of people have not seen witness chaos
धक्का मुक्की होने से ओलंपिक मेडल विजेता साक्षी मलिक डीएम से नाराजगी व्यक्त करती हुईं। - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के आगमन को लेकर दंगल कमेटी ने जिलाधिकारी को अवगत नहीं कराया। साक्षी मेला में आई तो जरूर लेकिन अधिक भीड़ और धक्का मुक्की को देखते हुए दंगल में ज्यादा देर तक नहीं रुकी।
विज्ञापन


   अखाड़े में साक्षी मलिक के नागरिक अभिनंदन के दौरान भी खूब धक्का मुक्की हुई। दंगल में जब भी कोई स्टार खिलाड़ी आता है तो उन्हें अखाड़े में चारों तरफ घुमाया जाता है जिससे जनता उन्हें देख सके और वह भी जनता का अभिनंदन स्वीकार कर सकें। साक्षी मलिक को अखाड़े के चारों तरफ घुमाने के दौरान आयोजक ही उन्हें घेरे रहे जिससे जनता को वह कम दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन


इस पर जनता ने खूब शोर मचाया। भीड़ एक साथ अखाडे़ की तरफ टूट पड़ी। इससे पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। कुछ देर बाद डीम अविनाशकृष्ण भी दंगल में पहुंचे और साक्षी मलिक को अपने साथ दंगल में घुमाया तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका। साक्षी मलिक दंगल की भीड़ को देख प्रसन्न तो थीं, लेकिन कई बार उनके साथ धक्का-मुक्की से नाखुश दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में ऐसा पहली बार हुआ है जब दंगल के दौरान पुलिस कर्मी व अनियंत्रित भीड़ अखाड़े में पहुंचे हाें। अखाडे़ में पुलिस कर्मी व भीड़ के लोग जूते पहन कर घुस गए। इसे देख कर अखाड़े में दूर दराज से आए नामी पहलवानों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed