{"_id":"69ebd6b48930f61787024dc5","slug":"players-from-mathura-and-hathras-dominate-winners-receive-awards-hathras-news-c-56-1-sali1016-147644-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मथुरा और हाथरस के खिलाड़ियों का दबदबा, विजेताओं को मिले पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मथुरा और हाथरस के खिलाड़ियों का दबदबा, विजेताओं को मिले पुरस्कार
विज्ञापन
आगरा जोन की भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता की विजेता हाथरस की टीम शील्ड के साथ। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Police
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित आगरा जोन की दो दिवसीय 18वीं अंतर्जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावरलिफ्टिंग) प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने जोश और खेल भावना का परिचय देते हुए अपना दमखम दिखाया। हाथरस, एटा, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में आगरा जोन के कुल 08 जनपदों (हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, एटा, मथुरा) के 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 28 महिला और 89 पुरुष खिलाड़ी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशु माथुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। एएसपी ने कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण पूरे मनोयोग के साथ प्रतिभाग करना और खेल भावना को जीवित रखना है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता
-- विजेता जनपद--
उपविजेता जनपद
भारोत्तोलन (पुरुष)
मथुरा
हाथरस
भारोत्तोलन (महिला)
मथुरा अलीगढ़
पावर लिफ्टिंग (पुरुष)
हाथरस
मथुरा
पावर लिफ्टिंग (महिला)
मथुरा अलीगढ़
योग (पुरुष)
हाथरस एटा
योग (महिला)
हाथरस
आगरा