{"_id":"68794c3b8bcb53771704df76","slug":"platform-number-two-will-be-constructed-at-mendu-railway-station-hathras-news-c-56-1-mrt1060-134673-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेंडू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेंडू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो का होगा निर्माण
विज्ञापन
मथुरा-कासगंज रेल खंड पर स्थित मेंडू रेलवे स्टेशन का विस्तार किए जाने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें जल्द ही यहां प्लेटफॉर्म नंबर दो का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों ने मंडल को प्रस्ताव भेजा है।
मेंडू रेलवे स्टेशन पर अन्य स्टेशनों की अपेक्षा अधिक जगह होने के साथ इसकी उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन से संभावित जुड़ाव होने से इसे विकास के पंख लगना करीब तय है। यहां ट्रेनों के आवागमन के लिए दो रेलवे ट्रैक मौजूद हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म एक ही है। अक्सर यहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर अब यहां दो नंबर प्लेटफॉर्म बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।
इसके लिए प्रस्ताव इज्जतनगर मंडल को भेजा जा चुका है। अब मंडल स्तरीय टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। इसके बाद प्लेटफॉर्म का डिजायन तैयार किया जाएगा। लागत का आगणन करने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि मंडल के स्टेशनों पर लगातार विकास कार्य किए जाने के लिए काम हो रहा है। मेंडू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की समस्या भी संज्ञान में है।