फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Plants were planted two days ago... some dried up and some got uprooted

Hathras News: दो दिन पहले लगे पौधे... कुछ सूख गए तो कुछ उखड़ गए

Sat, 12 Jul 2025 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Plants were planted two days ago... some dried up and some got uprooted
सासनी में इगलास रोड किनारे रोपे गए गए पौधे मुरझाई हुई हालत में। संवाद   - फोटो : samvad
वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 24 विभागों द्वारा रोपे गए पौधे दो दिन बाद ही बेजान हो गए हैं। कुछ सूख गए तो कुछ उखड़ गए और अब वहां गड्ढे ही बचे हैं। ऐसे हालात में कितने पौधे पनप पाएंगे, यह सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


जिले में नौ जुलाई को 22.82 लाख पौधे रोपे गए। इनमें 17.82 लाख पौधे 24 विभागों और पांच लाख पौधे वन विभाग ने रोपे थे। जिले में मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में किया गया था। यहां सांसद अनूप प्रधान, विधायक अंजुला माहौर के अलावा मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग मुख्य अतिथि थे। दो दिन बाद शुक्रवार को इसकी पड़ताल की तो गड्ढे ही यहां दिख रहे थे, पौधे या तो सूख गए थे। पत्ते झड़ गए थे। सहपऊ के गांव गुतहरा में रोपे गए पौधों सूख गए, केवल डंडी ही उनकी नजर आ रही है। सासनी से इगलास रोड पर भी यही हाल हुआ है। इस हाल को देखकर नहीं लगता कि पौधे फिर से हरे हो पाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में लगा है पौधों का ढेर

जिले में 22.82 लाख पौधे रोपकर जिले का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने का दावा किया गया है। इनकी जीओ टैगिंग भी हो गई है। लेकिन पुलिस लाइन में मैदान के एक किनारे पर ऐसे पौधे पड़े नजर आए, जिन्हें अभी रोपा नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना खाद लगाए रोप दी गई पौध

वृहद पौधरोपण के लिए वन विभाग अपनी नर्सरी में पौध तैयार कराता है। वानकी तकनीक का प्रयोग करता है। जबकि अन्य विभाग ऐसा नहीं करते। पौधरोपण से एक दिन पहले गड्ढा खोदकर उसमें जैविक खाद डाली जानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। खाद तो डाली ही नहीं जाती, जिसकी वजह से अधिकांश पौधे सूख जाते हैं।


-वन विभाग व अन्य विभागों के पौधरोपण में अंतर होता है। अन्य विभागों को रोपण का तकनीकी ज्ञान नहीं होता। वैसे भी हर पौध रोपे जाने के बाद एक झटका लेती है, उसके बार वह सही हो जाती है। -राकेश चन्द्र यादव, प्रभागीय वनाधिकारी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed