फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Plan of preparations drawn for CM's arrival

Hathras News: सीएम के आगमन को लेकर खींचा तैयारियों का खाका

Mon, 16 Oct 2023 11:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 16 Oct 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Plan of preparations drawn for CM's arrival
बागला कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेतीं सांसद, विधायक व डी - फोटो : Samvad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 अक्तूबर को आगमन को लेकर जिले के अधिकारियों के अलावा भाजपा नेताओं ने तैयारियों का खाका खींचना शुरू कर दिया है। रविवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, एसपी देवेश पांडेय, सदर विधायक अंजुला माहौर, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोरव आर्य ने बागला के कॉलेज मैदान में चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया और तैयारियों के कई बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन




कार्यक्रम के लिए मंच, प्रवेश और निकासी द्वार के अलावा हेलीपैड के स्थल को अंतिम रूप दिया गया। सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ले आउट प्लान, बैरीकेडिंग व्यवस्था, विशिष्ट एवं आम जनमानस के प्रवेश और निकासी प्वाइंट, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। मैदान पर सफाई कराने और झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




भाजपा महिला मोर्चा के नारी वंदन कार्यक्रम को लेकर मंच अतिथियों की उपस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिला अधिकारी न्यायिक मोइनुल इस्लाम, परियोजना निदेशक राजेश कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed