फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pistol from her rape by force , created Cliping

तमंचे के बल पर युवती से गैंगरेप, क्लीपिंग बनाई

Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला बयूरो
अमर उजाला बयूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र में इन-दिनों एक वीडियो क्लीपिंग काफी चर्चा में है। एक गांव के युवकों ने तमंचे की नोक पर उसी गांव की युवती के साथ गैंगरेप किया और वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। यह क्लीपिंग तेजी से एक हाथ से दूसरे हाथ तक पहुंच रही है। पुलिस अभी तक इस मामले में अंजान बनी हुई है। 

विज्ञापन

बनाई गई क्लीपिंग में साफ तौर पर तमंचे के बल पर कई युवक युवती को धमकाते दिख रहे हैं। युवती ने इसका विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन युवकों की दबंगई के आगे उसकी एक नहीं चली। कई युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह यह क्लीपिंग इन युवकों में से किसी एक से लीक हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह अपने साथी युवकों को साथ ले आया और युवती के भरोसे का कत्ल कर सभी दुष्कर्म पर आमादा हो गए। इस युवती की शादी जल्द होने वाली है।

 इसी वजह से अपने साथ हुए जघन्य अपराध के सच को उसने दबाना ही सही समझा। हसायन थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। अगर इस संबंध में शिकायत की जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्लीपिंग को वायरल करने वाले लोगों के विरुद्ध भी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed