फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pipeline dilapidated water supply closed for 72 hours in Meetai

Hathras News: पाइपलाइन जर्जर, मीतई में 72 घंटे से बंद है जलापूर्ति, पानी को तरस रहे लोग

Fri, 24 Feb 2023 04:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 04:33 AM IST
सार

नगर पालिका हाथरस के मीतई ग्राम में काफी पुरानी पानी की टंकी है। इससे ही गांवों के घरों में पानी की आपूर्ति होती है। पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गई। इसके चलते पानी की टंकी से पेयजल की आपूर्ति बंद कर दी गई। 

विज्ञापन
Pipeline dilapidated water supply closed for 72 hours in Meetai
नगर पालिका परिषद हाथरस का मीतई नलकूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाइपलाइन जर्जर होने से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल मीतई में पिछले 27 घंटे से जलापूर्ति बंद है। जलापूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। आपूर्ति कब चालू होगी, लोगों को इसका पता नहीं है। 

विज्ञापन


करीब चार साल पहले जब नगर पालिका हाथरस का क्षेत्र विस्तारित हुआ, तो मीतई ग्राम पंचायत इसमें शामिल हो गई। पेयजल, सफाई आदि व्यवस्थाएं नगर पालिका हाथरस के अधीन हो गई। यहां काफी पुरानी पानी की टंकी है। इससे ही गांवों के घरों में पानी की आपूर्ति होती है। पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गई। इसके चलते पानी की टंकी से पेयजल की आपूर्ति बंद कर दी गई। अब स्थिति यह हो गई है कि पिछले तीन दिन से इस टंकी से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही और यहां के लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। जैसे-तैसे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मोहल्ले में कोई भी सरकारी नल नहीं है। इस टंकी से पानी आता था लेकिन तीन दिन से यह पानी बंद है। ऐसे में काफी दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। - सुरेश,  मीतई
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे यहां इस टंकी से पानी का कनेक्शन था लेकिन अब पानी नहीं आ रहा। आसपास कोई इंडिया मार्क टू नल भी नहीं है। ऐसे में पानी की किल्लत हो गई है। - नानकचंद निवासी मीतई 
पानी की पाइप लाइन जर्जर हो गई थी। इसकी सूचना पहले ही प्रशासन को दी जा चुकी थी। अगर पाइपलाइन बदलवा दी जाती तो आज आपूर्ति बंद करने की नौबत नहीं आती।  - रामवीर सिंह निवासी मीतई

मीतई में नलकूप के बंद होने की जानकारी नहीं। नगर पालिका हाथरस में इस समय एसडीएम के पास ईओ का प्रभार है। इस बारे में ईओ से जानकारी कर समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा। -  डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम व प्रशासक नगर पालिका हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed