फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pipe line burst, water filled the road

Hathras News: पाइप लाइन फटी, सड़क पर भरा पानी

Mon, 16 Oct 2023 11:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 16 Oct 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Pipe line burst, water filled the road
सादाबाद गेट प्रेमी मार्केट के सामने फटी पाइप से निकलता पानी।  संवाद - फोटो : Samvad
शहर के सादाबाद गेट प्रेमी मार्केट के सामने कई दिन से अमृत योजना की पाइप लाइन फटने के कारण पानी नालियों में बह रहा है। सड़क पर पानी-पानी होने के कारण आसपास के दुकानदार व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने पर सामाजिक संग्ठन समाज कल्याण एवं शांति संगठन स्वापो के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा है कि कई दिन पूर्व अमृत योजना में डाली गई पाइप फट गई है और वहां पानी भर रहा है और गड्ढा हो गया है। ऐसा शहर में कई स्थानों पर हो रहा है। आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आए-दिन इसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। बार-बार अधिकारियों से कहने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। शिकायत करने वालों में संस्था संस्थापक कपिल अग्रवाल, महामंत्री दिनेश सरदाना, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, पीयूष, संदीप, सचिन प्रेमी, बाबा प्रेमी आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed