फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pinki from Rampur transformed her destiny through dedication and courage.

Hathras News: लगन और हौसले से रामपुर की पिंकी ने बदली तकदीर

Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pinki from Rampur transformed her destiny through dedication and courage.
साप्ताहिक बाजार में कपड़ों की बिक्री करतीं स्वय सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
गांव रामपुर की पिंकी ने अपनी लगन और हौसले से तकदीर बदली है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर यह उपलब्धि हासिल की। पिंकी ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ 10 अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर स्वावलंबी बनाया है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले पिंकी ने स्वयं सहायता समूह से 10 हजार रुपये का ऋण लिया था। उन्होंने रेडीमेड गारमेंट्स का छोटा सा कारोबार शुरू किया। शुरुआत में पिंकी दिल्ली और आगरा की थोक मंडियों से कच्चा व तैयार कपड़ा लाती थीं।
विज्ञापन

इसे स्थानीय स्तर पर बेचना शुरू किया। काम में मुनाफा दिखने लगा तो उन्होंने समूह की 10 महिलाओं को जोड़ा। ये महिलाएं अब कपड़ों की छंटाई, फिनिशिंग, टैगिंग और आकर्षक पैकिंग करती हैं। तैयार माल जनपद के विभिन्न कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के साप्ताहिक हाट-बाजारों में आपूर्ति किया जाता है। समूह की कई महिलाएं स्वयं इन बाजारों में स्टॉल लगाकर कपड़ों की खुदरा बिक्री करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता की राह
रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार से जुड़कर महिलाएं हर महीने अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। वे अपने परिवारों की आर्थिक मदद कर रही हैं। इस पहल से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। पिंकी की यह पहल गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। इससे प्रेरित होकर अन्य महिलाएं भी समूहों से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed