{"_id":"697139ad96c32c1b590e9e43","slug":"pihura-and-meetai-teams-reached-the-semi-finals-hathras-news-c-56-1-sali1016-143510-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सेमी फाइनल में पहुंचीं पीहुरा और मीतई की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सेमी फाइनल में पहुंचीं पीहुरा और मीतई की टीमें
Thu, 22 Jan 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में सलेमपुर के खेल मैदान पर बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने रोमांच और उत्साह से भरपूर माहौल बना दिया। क्वार्टर फाइनल में पीहुरा और मीतई की टीमों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दिन का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बढ़ार और पीहुरा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बढ़ार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पीहुरा के गेंदबाजों के आगे बढ़ार के बल्लेबाज टिक नहीं सके। बढ़ार की पूरी टीम महज 11 ओवर में 78 रन बनाकर आउट हो गई।
बढ़ार की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जबकि पीहुरा के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ कसी हुई गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीहुरा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पीहुरा ने मात्र 10 ओवर में 78 रन बनाकर सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और सलेमपुर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मीतई और सादाबाद सुहाग टीम के बीच खेला गया। इसमें मीतई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मीतई के बल्लेबाजों ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादाबाद सुहाग टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
पूरी टीम मात्र 10 ओवर में 64 रन पर आउट हो गई। मीतई की टीम ने यह मुकाबला 82 रन के बड़े अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले मीतई के ऑलराउंडर खिलाड़ी वीरेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित कर सम्मानित किया गया।
आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमें अब 24 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।