फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Physician not found in OPD, patients kept wandering

Hathras News: ओपीडी में नहीं मिले फिजिशीयन, भटकते रहे मरीज इधर से उधर

Fri, 07 Jul 2023 02:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 02:26 AM IST
सार

बागला जिला अस्पताल चिकित्सकों व संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में संबद्ध एकमात्र फिजीशियन हैं। फिजीशियन डॉ. वरुण चौधरी बृहस्पतिवार को एमडीटीबी अस्पताल में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल रहे, जिससे वह ओपीडी में नहीं बैठ सके।

विज्ञापन
Physician not found in OPD, patients kept wandering
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में बन्द पडा फिजिशियन चिकित्सक कक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के टीबी अस्पताल में चल रहे प्रशिक्षण के कारण जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में चिकित्सक नहीं मिले। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहे। बाद में सामान्य बीमारियों के मरीजों को अन्य चिकित्सकाें से अपना उपचार कराना पड़ा।

विज्ञापन


कतार में इंतजार करते मरीज
विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल चिकित्सकों व संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में संबद्ध एकमात्र फिजीशियन हैं। फिजीशियन डॉ. वरुण चौधरी बृहस्पतिवार को एमडीटीबी अस्पताल में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल रहे, जिससे वह ओपीडी में नहीं बैठ सके। ओपीडी में सामान्य बीमारियों का उपचार कराने आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन मरीजों को दूसरी बीमारियों के चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी बेटी के पेट में दर्द है। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया हूं। ओपीडी में फिजीशियन ही मौजूद नहीं है। मजबूरन किसी अन्य चिकित्सक से उपचार कराना पड़ेगा। - कैलाश, तीमारदार


पत्नी की तबीयत खराब है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए लेकर आया हूं। फिजीशियन मौजूद नहीं है। अन्य चिकित्सक से उपचार कराना पड़ेगा।- अरशद, तीमारदार
बृहस्पतिवार को फिजीशियन डॉ. वरुण चौधरी एमडीटीबी अस्पताल में प्रशिक्षण में रहे हैं। इस कारण वह ओपीडी में मरीज नहीं देख सके। अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया होगा। हमारी कोशिश है कि कोई भी मरीज बिना उपचार वापस न लौटे।- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed