{"_id":"69b83454f4e0a5c41c0eb3fe","slug":"physical-harassment-victim-under-supervision-of-jn-medical-college-aligarh-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की फटकार: अब जेएन मेडिकल कॉलेज की निगरानी में रहेगी दुष्कर्म पीड़िता, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की फटकार: अब जेएन मेडिकल कॉलेज की निगरानी में रहेगी दुष्कर्म पीड़िता, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
Mon, 16 Mar 2026 10:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:18 PM IST
सार
लड़की की उम्र महज 15 वर्ष है और वह साढ़े छह माह की गर्भवती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस की लापरवाही के कारण गर्भपात के निर्णय को लेकर देरी हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता गर्भावस्था के कारण शारीरिक रूप से परेशान है। पिछले सप्ताह पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए थे। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य महकमे के रहमोकरम पर था। इसके बाद भी हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब पीड़िता जेएन मेडिकल कॉलेज में निगरानी में रहेगी।
विज्ञापन
ननद के बेटे ने किया गलत काम
मुरसान की महिला का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ ननद के बेटे ने ही गलत काम किया है। जनवरी में जब पेट में दर्द उठा तो चिकित्सकों से घर वालों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी युवक को जेल भेज चुकी है। पुलिस डीएनए टेस्ट भी करा चुकी है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उम्र महल 15 वर्ष, छह माह की गर्भवती
लड़की की उम्र महज 15 वर्ष है और वह साढ़े छह माह की गर्भवती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस की लापरवाही के कारण गर्भपात के निर्णय को लेकर देरी हुई। अधिवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों व सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल वह जेएन मेडिकल कॉलेज में रहेगी। न्यायिक अधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन