{"_id":"68bdde310174b406460aa25c","slug":"pet-arrived-a-few-minutes-late-kept-pleading-but-the-hearts-of-those-in-charge-did-not-melt-hathras-news-c-56-1-hts1003-137055-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी: चंद मिनटों की देरी से पहुंचे, मिन्नत करते रहे, नहीं पसीजा जिम्मेदारों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी: चंद मिनटों की देरी से पहुंचे, मिन्नत करते रहे, नहीं पसीजा जिम्मेदारों का दिल
विज्ञापन
पीईटी परीक्षा में लेट होने पर बागला इंटर कॉलेज के गेट रोके गए परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : samvad
पीईटी के दूसरे दिन भी कई परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने वाले कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। काफी आग्रह करने के बाद भी देरी से पहुंचने वालों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थी मिन्नतें करते रहे, लेकिन जिम्मेदारों का दिल नहीं पसीजा।
परीक्षार्थियों ने बताया कि अलीगढ़ की ओर बहुत अधिक बारिश होने के कारण वह लेट हुए हैं। वहीं उन्हें सासनी पर बहुत अधिक जाम भी मिला। शहर के बागला इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर काॅलेज, एसआरएनएल सेकसरिया इंटर काॅलेज आदि केंद्रों से अधिक परीक्षार्थी मायूस लौटे। परीक्षा केंद्र से लौटने वाले अधिकांश परीक्षार्थियों में अलीगढ़ की ओर से आने वाले परीक्षार्थी शामिल थे।
मैं सही समय पर अलीगढ़ से निकला था, लेकिन जैसे ही निकला तेेज बारिश हो गई। बारिश बंद हुई तो सासनी पर इतना जाम था कि करीब पौन घंटा वहां लग गया। प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन
-नरेश कुमार, निवासी अलीगढ़।
मैं फरीदाबाद से सुबह निकली थी, कई वाहन बदले। हाईवे के साथ ही मथुरा में भी मुझे जाम मिला। यहां आते-आते मात्र पांच मिनट लेट हो गई, काफी कोशिश की, प्रवेश नहीं मिला।
-मोनिका, निवासी फरीदाबाद।
मैं पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए करीब 2:30 बजे गेट पर पहुंच गया था, लेकिन मुझे एंट्री नहीं दी गई। अलीगढ़ में बहुत अधिक बारिश थी व सासनी में जाम था, प्रवेश नहीं मिला।
-मोहित कुमार, निवासी अतरौली।