फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Peoples unconsious in the bank

बैंकों में हंगामा, जमकर धक्का-मुक्की

Sun, 13 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 13 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Peoples unconsious in the bank
peoples in the bank - फोटो : amar ujala
हाथरस। रविवार के दिन जिलेभर की बैंक शाखाओं और डाकघरों में ग्राहकों की भीड़ टूट पड़ी। पिछले दिनों से काफी अधिक संख्या में  500-1000 के नोट बदलने, जमा करने और नई करेंसी निकालने के लिए लाइनों में लगे लोग धक्के खाते रहे। एटीएम पर पैसा मिला नहीं, वहीं कई बैंक शाखाओं में भी कैश खत्म हो गया। छह छह घंटे लाइन में खड़े लोगों को बैंक बंद कर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


बैंक शाखाओं के अंदर व बाहर मारामारी के हालात रहे। शहर के सादाबाद गेट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे न निकलने पर लोगों ने हंगामा किया। चूना वाला डंडा स्थित पीएनबी की बैंक शाखा में बैंक के अंदर घुसने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस वालों के भीड़ को संभालने में पसीने छूटते रहे। मुख्य डाकघर में भी रुपयों को जमा करने को लेकर जमकर हायतौबा मची रही। एक महिला ने यहां जमकर हंगामा काटा। मुरसान स्थित एसबीआई की शाखा में भीड़ बेकाबू हो गई, इससे शीशा टूटने से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चार हजार में दो हजार की खेरीज
कई बैंक शाखाओं में पांच सौ और हजार के नोट बदलवाने जा रहे लोगों को दो हजार रुपये के नोट और दो हजार रुपये की खेरीज दी जा रही है। इस खेरीज में भी दस दस के सिक्के दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वाले बांट रहे फॉर्म
बैंकों के पास भीड़ का इस कदर आलम है कि बैक कर्मियों के साथ ही पुलिस को भी नोट बदलने के फार्म बांटने पड़ रहे हैं। कई बैंकों में इसे देखा जा सकता है। गेट के पास बैठे पुलिस कर्मी ही फार्म दे रहे हैं।


किसानों के खातों में जमा करा रहे काला धन
एक हजार और पांच सौ के नोट बंद कर दिए जाने से टेंशन में चल रहे काले धन वाले लोग मुसीबत से बचने के लिए नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। हाथरस में कई तरह की तिकड़म सामने आई है। यह लोग अब अपनी काली कमाई को किसानों के खातों में जमा कराने लगे हैं। आयकर विभाग को इसकी जानकारी है। ऐसे खातों पर नजर रखी जा रही है, जिसमें अचानक मोटी रकम पहुंच रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed