फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People were seen wandering unnecessarily even in curfew

कर्फ्यू में भी बेवजह घूमते नजर आए लोग

Sun, 18 Apr 2021 10:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
People were seen wandering unnecessarily even in curfew
कोरोना कर्फ्यू में सादाबाद के मुख्य बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से शनिवार की रात आठ बजे से 35 घंटे के लिए लगाया गया कोरोना कर्फ्यू रविवार को भी लागू रहा। रविवार को नगर व क्षेत्र के बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। सिर्फ जरूरत का सामान ही लोगों को उपलब्ध हो सका। हालांकि सड़कों पर लोग बिना वजह घूमते हुए नजर आए। यह लोग खुद को खतरे में डालते हुए दूसरों को खतरे में डालने के लिए मास्क भी नहीं लगाए हुए थे।
कर्फ्यू के चलते कस्बे के मुख्य बाजार के अलावा जवाहर बाजार, सब्जी मंडी, निरंजन बाजार, विनोबा नगर चौराहा आदि मुख्य बाजार बंद रहे। कुछ दुकानदार शटर बंद होने के बाद भी चोरी छिपे ग्राहकों को दुकान के अंदर ले जाकर सामान बेचते हुए देखे गए।
विज्ञापन

इलाका पुलिस ने सुबह से लेकर शाम तक कई बार बाजार का भ्रमण किया और लोगों से कर्फ्यू का पालन करने और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि अगर कोई कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सादाबाद में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए बाजार का भ्रमण करते कोतवाल और सीओ।

सादाबाद में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए बाजार का भ्रमण करते कोतवाल और सीओ।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed