फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People traveling around in Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू में भी वेबजह घूम रहे लोग

Sat, 24 Apr 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
People traveling around in Corona curfew
कोरोना कर्फ्यू के बाद भी सादाबाद के बाजार में सुबह उमड़े लोग। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में भी लोग बेवजह बाजारों में घूमते हुए दिख रहे हैं। शनिवार की सुबह भी काफी लोग सड़कों पर निकल आए और बेवजह घूमते हुए देखे गए। काफी दुकानदार भी अपनी दुकानों के बाहर बैठ गए। हालांकि दोपहर को मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शाम होते ही फिर से चहलकदमी शुरू हो गई। इधर, दोपहर को एसडीएम राजेश कुमार ने बाजार का भ्रमण किया और कोरोना कर्फ्यू के हालातों का जायजा लिया।
कोतवाल ने पुलिस बल के साथ किया बाजारों का भ्रमण
कोतवाली निरीक्षक डीके सिसौदिया ने भी शनिवार की शाम को पुलिस बल के साथ कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए मुख्य बाजार का भ्रमण किया और बेवजह घूम रहे लोगों को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों का सभी लोग पालन करें।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने मास्क न पहनने वालों से वसूला जुर्माना
उपनिरीक्षक मुन्नालाल ने शनिवार को मुख्य बाजार में घूमकर मास्क न पहनने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि कोरोना महामारी के इस दौर में मास्क न पहनना भारी पड़ सकता है। मास्क न पहनने से लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का भी पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसावर में चोरी छिपे दुकानें खोलकर बेचा सामान
बिसावर में भी कई दुकानदारों ने कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाईं। कई गैर जरूरी सामान बेचने वाले दुकानदार चोरी छिपे अपनी दुकानों को खोलकर सामान बेचते देखे गए। इन दुकानदारों ने ग्राहकों को दुकान के अंदर ले जाकर सामान की बिक्री की। प्रशासन की कार्रवाई का इन लोगों में जरा भी भय दिखाई नहीं दिया।
सीएचसी पर 200 लोगों का किया गया टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को भी लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शाम तक करीब 200 लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। कोल्ड चेन प्रभारी जुगेंद्र यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोगा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का भी अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

ओपीडी बंद होने से भटक रहे मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना संक्रमण के चलते ओपीडी बंद होने से मरीज और उनके तीमारदार लगातार भटक रहे हैं। शनिवार को भी काफी मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, लेकिन ओपीडी बंद होने की वजह से वह निराश होकर लौट गए। मरीजों को या तो निजी चिकित्सकों के यहां अपना इलाज कराना पड़ा या फिर उन्होंने दवा विक्रेताओं के यहां से मर्ज की दवा की खरीददारी की। लिहाजा, यहां काफी भीड़ रही।

कोरोना कर्फ्यू की वजह से सादाबाद के मुख्य बाजार में दोपहर को पसरा सन्नाटा।

कोरोना कर्फ्यू की वजह से सादाबाद के मुख्य बाजार में दोपहर को पसरा सन्नाटा।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed