{"_id":"5f2997f68ebc3e3d0e2ab260","slug":"people-said-to-mp-dealer-giving-us-only-four-kg-rashan-sikandhra-rahu-news-ali2403861158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद से बोले लोग- डीलर चार किलो ही देता है राशन, चाइनीज माल के आयात पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद से बोले लोग- डीलर चार किलो ही देता है राशन, चाइनीज माल के आयात पर लगे रोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने मंगलवार को पुरदिलगनर में लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। गांव पोरा के लोगों ने गांव के डीलर की शिकायत करते हुए कहा कि डीलर पांच किलो के स्थान पर चार किलो ही राशन देता है। मूंगा मोती व्यापारी कमल जाखेटिया ने समस्या रखी के अब चाइना के कांच के माल को देश में आयात रोकने की मांग की।
पुरिदलनगर के लोगों ने भी राशन डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत दर्ज कराई। टाऊन एरिया के सभासदों ने ईओ पर सभासदों को बजट के विषय में न बताने की शिकायत की। सांसद ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र कराया जाएगा। प्रमुख रूप से थे पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, विपिन लाल, संतोष पाथरे, राजवीर सिंह कुशवाहा, संजीव जाखेटिया, विजय प्रकाश शर्मा, संजीव शर्मा, हरीश गोयल, भूपेंद्र यादव, सचिन दीक्षित, चोब सिंह वर्मा, आनंद गोला, शैलेश कांकाड़ी, राधेश्याम चेचाणी, राजेंद्र गुप्ता आदि थे।