फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   people played holi at MLA Houses

रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, होली के गीतों पर लगाए ठुमके

Wed, 31 Mar 2021 10:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
people played holi at MLA Houses
विधायक के आवास पर होली मिलन में पूर्व संसद राजेश दिवाकर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व ब्ल? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र सिंह राना के पुरदिलनगर स्थित आवास पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली व भक्ति गीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के बाद दालबाटी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, विधायक वीरेंद्र राना ने राधा कृष्ण की पूजा कर किया। इसमें राधा कृष्ण नृत्य के लिए विशाल मंच बनाया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। कवि ओमप्रकाश सिंह ने हास्य रस की कविता सुना कर सभी का मनोरंजन किया। विधायक राना ने कहा कि होली का त्योहार आज कोरोना के साये में मनाया जा रहा है। यह आपदा का काल है। हमें सभी को इससे सावधान रहकर इससे बचना होगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि त्योहारों की अपनी अलग ही महत्ता होती है। होली एक दूसरे को गले लगाकर गिले शिकवे मिटाने का त्योहार है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है। जितनी जल्दी लोग वैक्सीन लगवा लेंगे उतनी जल्दी हम इस भय से मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विपिन वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी, रेशम पाल सिंह ब्लॉक प्रमुख, देवदत्त वर्मा, लोकेश जादौन, सोनू चोहान, विकास वार्ष्णेय, रामदत्त उपाध्याय, शिवदत्त उपाध्याय, विनोद बालाजी, कमलेश शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, महेश पुंढीर, नितिन पुंढीर, तारा चंद्र राना, डॉ. तरुण प्रताप सिंह, इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कमल नयन आदि थे।

विधायक के आवास पर होली उत्सव में राधा कृष्ण के स्वरूप।

विधायक के आवास पर होली उत्सव में राधा कृष्ण के स्वरूप।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed