{"_id":"648f517d761c8daca60b8ad4","slug":"people-of-two-communities-clashed-after-beating-the-youth-stone-pelting-10-people-injured-sasni-news-c-259-1-ssn1001-48-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक की पिटाई के बाद दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक की पिटाई के बाद दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव, 10 लोग घायल
Mon, 19 Jun 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:18 AM IST
सार
झगड़े की शुरुआत रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस वक्त हुआ शुरू, जब गांव में एक दुकान पर खड़े रोहित निवासी समामई से दूसरे समुदाय के युवकों ने गाली-गलौज कर दी। रोहित ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पथराव के बाद रास्ते में पड़ी ईंटों को देखती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव समामई में रविवार की सुबह आपसी कहासुनी को लेकर दो समुदायों के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। झगड़े में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई नेता भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने इस संबंध में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एहतियातन कई और थानों का पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया। खबर लिखने तक गांव में तनाव बरकरार था और पूरा इलाका छावनी बना हुआ था।
विज्ञापन
झगड़े की शुरुआत रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस वक्त हुआ शुरू, जब गांव में एक दुकान पर खड़े रोहित निवासी समामई से दूसरे समुदाय के युवकों ने गाली-गलौज कर दी। रोहित ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। रोहित किसी तरह आरोपियों से छूटकर भागा, लेकिन आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे भागते रहे। रोहित ने शोर मचाया तो परिवार के लोग घर से बाहर आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने रोहित के परिजनों को भी लाठी-डंडे और ईंटों से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पिटाई से रोहित सहित परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने भी इन लोगों को खदेड़ने के लिए पथराव शुरू कर दिया, जिससे गांव में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने पुलिस को यह सूचना दी कि गांव में पथराव हो गया है। कोतवाली प्रभारी केशवदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामला चूंकि दो समुदायों के बीच झगड़े का था, इसलिए उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। इसके बाद सीओ हाथरस सुरेंद्र सिंह और सीओ प्रशिक्षु हिमांशु माथुर भी मौके पर पहुंच गए। इधर, इस बीच रोहित के पक्ष में भी गांव के काफी लोग आ गए और मामला सांप्रदायिक झगड़े का बन गया।
इस बीच सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े अविनाश तिवारी और अमित भार्गव के अलावा हाथरस के भी काफी नेता पहुंच गए। इन नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इन नेताओं की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय भी मौके पर आ गए और उन्हें इन नेताओं और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। पथराव में एक पक्ष के रोहित, जितेंद्र, दीपक, कृष्णा, चंद्रवीर, ओमवती, परमेश्वरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के पुरुष पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए और इन घरों की महिलाओं ने खुद को घरों में कैद कर लिया।
एक पक्ष के रोहित पुत्र चंद्रवीर की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह अपने दोस्त दीपक उर्फ दीपू के साथ सचिन की दुकान के सामने खड़ा था। तभी आरोपी इलू उर्फ अफजल और उसके साथी उसकी पिटाई करने लगे। पिता एवं एवं उसके परिजन उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा और पथराव किया, जिसमें उनके परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घटना में इसराइल ,खालिद अब्दुल, आसिफ, शाहरुख खान, मुख्तियार, मुस्ताक, जाकिर, इमरान, अमन, इरफान, साहिल, सुलेमान, सलमान, अरमान और करीब 20 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
रोहित की बहन की होनी थी गोद भराई
तहरीर में रोहित ने कहा है कि रविवार को उसकी बहन रेखा की गोद भराई की रस्म अदा की जानी थी, लेकिन इस घटना के बाद परिवारीजनों ने इस कार्यक्रम को टाल दिया। घटना से पूरा परिवार सकते में है।
घटना के दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है। किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -देवेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक