फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People from Gulf countries including Malaysia will taste the potatoes of Hathras

Hathras News: मलेशिया सहित खाड़ी देशों के लोग चखेंगे हाथरस के आलू का स्वाद

Tue, 25 Mar 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 25 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
People from Gulf countries including Malaysia will taste the potatoes of Hathras
मलयेशिया सहित खाड़ी देशों के लोग भी अब हाथरस के आलू का स्वाद चखेंगे। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हाथरस से 100 टन आलू मलयेशिया निर्यात किया जाएगा। कुफरी बहार व चिप्सोना आलू को इन देशों में भेजने की तैयारी चल रही है। ऐसे में आलू का भाव इस वर्ष भी बेहतर रहने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन


रबी के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से आलू की पैदावार करते हैं। इस वर्ष जिले में करीब 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू का उत्पादन हुआ है। इस समय आलू की खोदाई अंतिम चरण में चल रही है। अधिकांश किसानों ने अच्छे भाव की आस में अपना आलू शीतगृहों में भंडारित किया है। किसानों को आस है कि शीतगृह खुलने पर उन्हें फसल का अच्छा भाव मिलेगा।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़े भी इस ओर इशारा कर रहे हैं। इनके अनुसार जिले में करीब 80 फीसदी शीतगृह ही अभी तक भर पाए हैं। इस बीच आलू की करीब 98 फीसदी खोदाई हो चुकी है। किसानों को और फायदा पहुंचाने के लिए उद्यान विभाग ने कदम बढ़ाए हैं। विभाग ने इस वर्ष भी जिले से आलू निर्यात करने का फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त दुबई सहित अन्य खाड़ी देशों में भी इस वर्ष फिर जिले का आलू निर्यात होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिले में आलू की फसल एक नजर में

आलू का क्षेत्रफल- 51 हजार हेक्टेयर

उत्पादन - 12 लाख एमटी

शीतगृहों की संख्या - 150

भंडारण क्षमता - 12 लाख 63 हजार एमटी

-

पिछले वर्ष भी जिले से निर्यात हुआ था आलू

पिछले साल भी जिले से आलू मलयेशिया और दुबई निर्यात किया गया था। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया था। पिछले वर्ष किसानों को आलू का अच्छा भाव मिला था। पिछले वर्ष आलू का भाव करीब 1200 रुपये प्रति पैकेट था।

-

किसानों के बोल-

आलू का निर्यात होना किसानों के लिए अच्छी खबर है। निर्यात होने से आलू का भाव बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। किसानों को आलू की फसल से काफी उम्मीद हैं।

- नत्थीलाल शर्मा, किसान, अहवरनपुर।

-

मैंने आलू की फसल पैदा की है। इस वर्ष उत्पादन थोड़ा कम रहा है। अच्छे भाव की आस में हमने अपना आलू शीतगृह में भंडारित किया है। आशा है कि इस वर्ष भाव अच्छा रहेगा।


- गुड्डू, किसान, गंगचौली।

-
आलू की फसल से हमें बहुत उम्मीदें हैं। आशा है कि शीतगृह खुलने पर आलू का भाव अच्छा रहेगा। निर्यात होने से भाव अच्छा रहने की संभावना बढ़ गई है।

- नागेंद्र सिंह, किसान, झींगुरा।

-
वर्जन-

अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जिले 100 टन आलू मलयेशिया निर्यात किया जाएगा। कुफरी बहार (3797) व चिप्सोना आलू निर्यात किया जाएगा। आशा है कि इस वर्ष भी किसानों को आलू का अच्छा भाव मिलेगा।

- अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed