फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   people celebrated holi

रंग-गुलाल लगाकर होली पर खूब मचाया धमाल

Tue, 30 Mar 2021 11:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
people celebrated holi
परशुराम कॉलोनी सादाबाद में होली खेलता एक परिवार। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

होली के दूसरे दिन सोमवार को धुलेंडी के बाद मंगलवार को भी नगर और क्षेत्र में जमकर रंग बरसा। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आया। गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों और देहात में होली की खुमारी छाई रही। लोगों ने अपने गिले-शिकवे व मनमुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और हर कोई आपसी भेदभाव भुलाकर रंगों से सराबोर नजर आया।
एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाने के साथ ही मिठाई खिलाकर त्योहार की मिठास का अहसास कराया। डीजे की धमाकेदार धुनों और होली गीतों पर युवाओं की टोली मस्ती में डूबी नजर आई। युवाओं के साथ बच्चों की टोली ने भी जमकर हुड़दंग मचाया। ढोल नगाड़ों के साथ हुरियारों ने फिल्मी गीतों पर खूब ठुमके लगाए।
विज्ञापन

कस्बे की त्यागी कॉलोनी, सुभाष गली, राजनगर नई बस्ती, जवाहर बाजार, चौक बाजार, आगरा चुंगी, विनोबा नगर चौराहा, सलेमपुर रोड, मुरसान रोड, कूपा गली, कूपा रोड, बजरिया, डाकखाना गली, मोहल्ला जैसवाल सहित कई स्थानों सहित अन्य गली-मोहल्लों में जमकर होली खेली गई। सुबह से ही बच्चे, बूढ़े और नौजवान होली खेलते नजर आए। छोटे बच्चे पिचकारी में गुलाल भरकर घर के सामने से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रंगों से सराबोर करने में लगे थे। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने एक-दूसरे के साथ कपड़ा फाड़ होली भी खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली धूमधाम से मनाई गई। लोग सुबह घरों से निकले और परंपरागत तरीके से होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी गीतों पर थिरकते कदम, तालियों की आवाज और रंगों की फुहार के बीच हर ओर बस बुरा न मानो होली है, की धूम रही। लोगों ने भांग की ठंडाई का सेवन किया और इसका प्रसाद के रूप में वितरण भी किया। त्योहार में किसी प्रकार की खलल न पैदा हो, इसके लिए पुलिस कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में चक्कर काटती रही। हर चौराहे और हर बाजार के अलावा प्रमुख कॉलोनियों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सायरन की गूंज लोगों के सुरक्षित होने का अहसास दिलाती रही।

प्रोफेसर कॉलोनी सादाबाद के सामने होली के रंगों से रंगेपुते युवा हड़दंग करते हुए।

प्रोफेसर कॉलोनी सादाबाद के सामने होली के रंगों से रंगेपुते युवा हड़दंग करते हुए।- फोटो : SADABAD

डाकखाना रोड सादाबाद पर होली पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते बच्चे।

डाकखाना रोड सादाबाद पर होली पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते बच्चे।- फोटो : SADABAD

ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर में फूलों की होली खेलते भक्त, भजन प्रस्तुत करते कलाकार।

ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर में फूलों की होली खेलते भक्त, भजन प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed