{"_id":"610ec8928ebc3e7b9d464d3e","slug":"people-are-tired-of-bjp-s-rule-praveen-sadabad-news-ali2701438161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के शासन से ऊब चुकी है जनता : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के शासन से ऊब चुकी है जनता : प्रवीण
विज्ञापन
रालोद नेताओं और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बे में मथुरा रोड पर युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनिया के शिविर कार्यालय पर शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रवीण पौनियां ने रालोद के बृज प्रदेश अध्यक्ष जगपाल सिंह, रालोद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य और रालोद के पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठेनुआं, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उम्मेद प्रधान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी, रालोद नेता बहादुर सिंह, मुरसान के पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह का फूलमालाएं पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
पौनियां ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट रहना होगा। प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पहुंचकर हर एक मतदाता से संपर्क करना होगा और किसान मजदूरों की पार्टी रालोद की नीतियों से अवगत कराना होगा। भाजपा के शासन से जनता ऊब चुकी है और उसे सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह परिहार, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, दीपू चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह, रामसहाय चौधरी, योगेंद्र राना, मनोज चौधरी, धर्मवीर चारग, हरपाल सिंह, सचिन पचहरा, छोटे चौधरी, शिवम यादव, कजरौठी प्रधान महाराज सिंह, दिनेश फौजी, भूरा पहलवान, धंता पहलवान, योगेश पहलवान, सतेंद्र फौजदार, हंवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण चौधरी, रमेश चौधरी, रवेंद्र चौधरी, महेश सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद थे।