फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Peon suspended, report filed against the youth

Hathras News: चपरासी निलंबित, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 07 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Peon suspended, report filed against the youth
नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कक्ष में चार जुलाई को कुर्सी पर बैठकर चार युवकों के रील बनाने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चपरासी को निलंबित कर दिया गया है। ईओ की कुर्सी पर बैठे युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि चार जुलाई को नगर पालिका कार्यालय के ईओ कक्ष में कुछ युवकों ने बैठकर मौज मस्ती करते हुए रील बनाई थी और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर पालिका के कई सभासदों ने इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के संबंध में ईओ संदीप सक्सेना को सौंपा था।
विज्ञापन




ईओ ने जांच शुरू करा दी थी। अब ईओ ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चपरासी कफील को निलंबित कर दिया है और आरोपी आसिफ पुत्र बजजुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसिफ को हिरासत में ले लिया। उसे तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed