फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   penalty for buying cement on singal bill

एक ही बिल से बार-बार सीमेंट मंगाना पड़ा भारी, वसूला जुर्माना

Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
penalty for buying cement on singal bill
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में सीमेंट की गाड़ी मंगाने में व्यापारी एक ही बिल का बार-बार प्रयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी भनक वाणिज्य कर विभाग को भी लग चुकी है। ऐसे कारोबारी विभागीय सचल दल के रडार पर हैं। सचल दल ने ऐसे दो वाहनों को मंगलवार को पकड़ा है। एक वाहन में सीमेंट व दूसरे में सरिया लदी हुई थीं। इन दोनों वाहनों के कागजों में खामियां मिलीं। इन दोनों वाहनों पर सचल दल द्वारा चार लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
मुख्यालय के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग के सचल दल द्वारा इन-दिनों चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को एक गाड़ी बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद से सीमेंट लेकर चली। यह सीमेंट सासनी और सिकंदराराऊ में उतरना था। यह गाड़ी चंदपा थाने के पास खाली हो रही थी। इसका ई वेबिल भी खत्म हो गया। इस गाड़ी से सचल ने 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

दूसरी गाड़ी मध्यप्रदेश से सरिया लेकर चली। सरिया नोएडा पहुंचनी थी। गाड़ी मालिक ने पिन कोड बदलकर गाजियाबाद में डिलीवरी दिखाई। जब पिन कोड को चेक किया गया तो उसमें खामी मिली। इस गाड़ी से चार लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कुल मिलाकर दोनों वाहनों से चार लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। सहायक आयुक्त राजवीर यादव का कहना है कि दो वाहनों के प्रपत्रों में खामियां मिली हैं। इन दोनों वाहनों से चार लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed