{"_id":"65f0aa87fa2653aafe0de574","slug":"pedestrians-returning-thirsty-due-to-closure-of-drinking-water-plant-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन पानी सब सून: पेयजल प्लांट बंद, प्यासे लौट रहे राहगीर, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन पानी सब सून: पेयजल प्लांट बंद, प्यासे लौट रहे राहगीर, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान
Wed, 13 Mar 2024 12:49 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:49 AM IST
सार
सिकंदराराऊ नगर पालिका ने कोतवाली, पालिका कार्यालय परिसर, पंत चौराहे पर बड़ी क्षमता के आरओ वाटर प्लांट लगवाए थे। काफी समय से यह प्लांट बंद पड़े हैं। प्यासे राहगीर निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली के निकट बंद पड़ा आरओ वाटर प्लांट
- फोटो : संवाद
विस्तार
गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है, लेकिन सिकंदराराऊ में पेयजल के इंतजामों पर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। नगर पालिका द्वारा स्थापित तीन आरओ वाटर प्लांट बंद पड़े हैं। प्यास बुझाने के लिए इनके पास पहुंचने वाले लोग निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सिकंदराराऊ नगर पालिका ने कोतवाली, पालिका कार्यालय परिसर, पंत चौराहे पर बड़ी क्षमता के आरओ वाटर प्लांट लगवाए थे। इन्हें लगवाने का मकसद गर्मी में राहगीरों को ठंडा पेयजल सुलभ कराना था, लेकिन काफी समय से यह प्लांट बंद पड़े हैं। अब चूंकि गर्मी बढ़ने लगी है तो बाजार में आ रहे लोगों को प्यास भी परेशान करने लगी है। लोगों को इन प्लांट के चालू होने की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
फिलहाल लोग आरओ का सादा पानी पसंद कर रहे हैं, लेकिन शीघ्र उनको शीतल जल की आवश्यकता महसूस होगी। वर्तमान में पालिका के तीनों वाटर प्लांट बंद होने से लोगों को सादा पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पालिका चेयरमैन मुशीर अहमद ने कहा कि शीघ्र ही सभी प्लांट चालू कराकर नागरिकों को हमेशा ही तरह आरओ का ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन