{"_id":"6935e72707577a31ff038033","slug":"patriotic-slogans-echoed-in-the-city-enthusiasm-was-seen-among-the-youth-hathras-news-c-56-1-sali1018-141379-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर में निकली शौर्य यात्रा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाए राष्ट्रभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर में निकली शौर्य यात्रा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाए राष्ट्रभक्ति के नारे
Mon, 08 Dec 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:14 AM IST
सार
ध्वजारोहण के उपरांत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पीत वस्त्र पहनाकर किया। सभा के उपरांत नगर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बजरंग दल के गणवेशधारी कार्यकर्ता अनुशासनबद्ध पंक्तियों में शामिल हुए।
विज्ञापन
हाथरस में निकलती शौर्य यात्रा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में 7 दिसंबर को बागला इंटर कॉलेज से नगर में शौर्य यात्रा का आयोजन राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शौर्य दिवस के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। यात्रा में युवाओं में उत्साह नजर आया।
यात्रा के शुभारंभ से पूर्व सभा को प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने शौर्य दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शौर्य केवल पराक्रम नहीं, बल्कि त्याग, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और भारतीय संस्कृति के गौरव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण के उपरांत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पीत वस्त्र पहनाकर किया। सभा के उपरांत नगर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बजरंग दल के गणवेशधारी कार्यकर्ता अनुशासनबद्ध पंक्तियों में शामिल हुए। यात्रा के दौरान लगाए जा रहे देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से नगर का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।
विज्ञापन
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, नगर संगठन मंत्री देवराज, प्रांत धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख रामप्रकाश फौजी, प्रांत सेवा टोली सदस्य रवि त्रिकलानी, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, प्रवीण खंडेलवाल, हर्षित गौड़, अमरदीप आदि मौजूद रहे।