फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Patients upset due to lack of doctors at Mursan CHC

Hathras News: चिकित्सक का इंतजार करता रहा घायल युवक, नहीं आए डॉक्टर साहब, फिर हुआ कुछ ऐसा

Tue, 01 Aug 2023 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 06:14 PM IST
सार

मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक न होने के कारण उपचार कराने आया मरीज काफी देर तक डॉक्टर साहब के आने का इंतजार करता रहा। काफी देर इंतजार के बाद घायल मरीज को एक स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा आधा अधूरा उपचार दिया गया।

विज्ञापन
Patients upset due to lack of doctors at Mursan CHC
आधा उपचार करके गये स्वास्थ्य कर्मी के आने का इंतजार करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहां तैनात कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निर्वाह नहीं किया गया। जिसके कारण घायल युवक आधे अधूरे इलाज के बाद चिकित्सक का इंतजार करता रहा।

विज्ञापन


मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक न होने के कारण उपचार कराने आया मरीज काफी देर तक डॉक्टर साहब के आने का इंतजार करता रहा। काफी देर इंतजार के बाद घायल मरीज को एक स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा आधा अधूरा उपचार दिया गया। लेकिन वह स्वास्थ्यकर्मी भी किसी का फोन आने के बाद घायल युवक को आधी पट्टी बांधकर चला गया। जिससे मरीज और परेशान हो गया। 
विज्ञापन


कुछ देर तक जब घायल को पूरा उपचार नहीं मिला, तो वह केबिन के गेट पर खडे होकर चिकित्सक के आने का इंतजार करने लगा। यह बात जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रकाश मोहन को पता चली, तो वह इमरजेंसी वार्ड में आए और उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को फोन कर बुलाया। जिसके बाद मरीज को उपचार दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरसान के सीएचसी पर एमओआईसी प्रकाश मोहन, डॉ चन्द्रवीर सिंह, व महिला चिकित्सक सुदेश शर्मा तैनाती हैं। इस केंद्र पर कम चिकित्सक होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को यहां पर 430 मरीज अपना उपचार कराने के लिए आए। जिसमें 243 मरीज नेत्र संक्रमण के थे। नेत्र संक्रमण के मरीजों को नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल के द्वारा उपचार दिया गया। बाकी मरीजों का महिला चिकित्सक सुदेश शर्मा ने उपचार किया। मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रकाश मोहन का कहना है कि मुरसान के सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी चल रही है। फिर भी सभी मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed