{"_id":"644d70a327235330cb0210f4","slug":"patients-become-helpless-due-to-power-failure-in-dialysis-unit-hathras-news-c-2-1-104648-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली जाते ही, डायलिसिस यूनिट में छा जाता है अंधेरा, मरीज हो जाते हैं बैचेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली जाते ही, डायलिसिस यूनिट में छा जाता है अंधेरा, मरीज हो जाते हैं बैचेन
Sun, 30 Apr 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:01 AM IST
सार
हाथरस के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा देने के लिए यूपी सरकार ने बागला जिला संयुक्त अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू करवाई थी। जिले भर से मरीज डायलिसिस के लिए यहां आते हैं। इसके बावजूद इस यूनिट में जनरेटर तक की व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने पर यहां डायलिसिस बंद हो जाती है, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
हाथरस के बागला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागला जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इससे बिजली जाने पर मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। जनरेटर न होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
हाथरस के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा देने के लिए यूपी सरकार ने बागला जिला संयुक्त अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू करवाई थी। जिले भर से मरीज डायलिसिस के लिए यहां आते हैं। इसके बावजूद इस यूनिट में जनरेटर तक की व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने पर यहां डायलिसिस बंद हो जाती है, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
डायलिसिस के दौरान बिजली जाने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। सीएमओ डॉ मंजीत सिंह का कहना है कि डायलिसिस यूनिट में फिलहाल जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। बिजली कम ही जाती है। इसके बावजूद अगर कोई समस्या तो उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन