{"_id":"6a0f70fd580ad08b800d0825","slug":"patients-and-caregivers-faced-distress-for-an-hour-and-a-half-hathras-news-c-57-1-sali1014-103322-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेढ़ घंटे तक परेशान रहे मरीज और तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेढ़ घंटे तक परेशान रहे मरीज और तीमारदार
विज्ञापन
हसायन सीएचसी पर खाली पड़ा दवा वितरण कक्ष। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे तक कोई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिलने से मरीज और तीमारदार परेशान रहे। चिकित्सकों के कक्ष पर ताला लगा रहा। जिन चिकित्सकों के कक्ष खुले थे, वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। संविदा कर्मियों की हड़ताल का भी असर रहा।
सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे मरीज व उनके तीमारदार भटकते रहे। साढे नौ बजे तक चिकित्सकों के नहीं आने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। पर्चा तक नहीं बना। मरीजों ने बताया कि किसी भी कक्ष में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है। दवा वितरण केंद्र पर भी कोई फार्मासिस्ट नहीं है।
ग्रामीण पवन कुमार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अपनी पत्नी को दवा दिलवाने के लिए आए। यहां पर देखा कि संविदा कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं, साढे नौ बजे के बाद भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है। गांव इटर्नी के वीरपाल सिंह ने बताया कि साढ़े नौ बजे तक कोई डॉक्टर नहीं मिला। मरीज परेशान हैं और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव रॉय ने बताया कि हास्पिटल पर समय से उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों की जानकारी की जा रही है। देरी से आने वालों पर कार्रवाई होगी।