{"_id":"65c3bd26cf7762497a01f9bb","slug":"pasted-leaflets-with-obscene-comments-along-with-student-phone-number-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्रा के फोन नंबर संग अश्लील टिप्पणी लिख चिपकाए पर्चे, मुकदमा दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्रा के फोन नंबर संग अश्लील टिप्पणी लिख चिपकाए पर्चे, मुकदमा दर्जा
Wed, 07 Feb 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:56 PM IST
सार
सोशल मीडिया से मां को जानकारी मिली कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर उनकी बेटी का मोबाइल नंबर लिखा पर्चा चिपका है। इस पर छात्रा को अपमानित करने वाली अभद्र टिप्पणी लिखी है। मामले में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती इन-दिनों एक सिरफिरे की हरकतों से परेशान है। सिरफिरे ने छात्रा के मोबाइल नंबर के साथ अश्लील शब्द लिखकर हाथरस सिटी स्टेशन पर पर्चे चिपका दिए हैं। मां ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी छात्रा की मां ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए कहा कि उन्हें 6 फरवरी को सोशल मीडिया से जानकारी मिली हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन हिस्से पर उनकी बेटी का मोबाइल नंबर लिखा पर्चा चिपका है। इस पर छात्रा को अपमानित करने वाली अभद्र टिप्पणी लिखी है। यह हरकत मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने की है। आरोपी पूर्व में भी छात्रा को रास्ते में दो बार परेशान कर चुका है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन