फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passengers will face trouble for two days due to cancellation of two trains

Hathras News: दो ट्रेनें निरस्त होने से दो दिन यात्रियों को होगी परेशानी

Sun, 04 Aug 2024 03:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers will face trouble for two days due to cancellation of two trains
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड के यात्रियों को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रति का नगला रेलवे स्टेशन से सिकंदराराऊ के बीच रेलवे ट्रैक पर गार्डर रखने के कार्य के चलते दो अहम ट्रेनों को दो दिन के लिए निरस्त किया गया है। कानपुर से लखनऊ मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

कासगंज से पांच व सात अगस्त को चलने वाली 05347 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। अछनेरा से पांच व सात अगस्त को चलने वाली 05348 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 05347 हाथरस सिटी से सुबह साढ़े छह बजे मथुरा व अछनेरा के लिए रवाना होती है। इसमें बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। वहीं ट्रेन संख्या 05348 हाथरस सिटी से दोपहर करीब 12:30 बजे कासगंज के लिए रवाना होती है। दोनों ट्रेनें हाथरस सिटी के लिए काफी अहम हैं। इनके निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बॉक्स,,,,,,,,,
छपरा दो घंटे, बांद्रा टर्मिनल 70 मिनट रहेगी लेट
कानपुर सेंट्रल-लखनऊ रेल खंड के जैतीपुर स्टेशन पर डाउन लूप लाइन के कार्य के लिए नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है। इससे दूसरे मार्ग की कई ट्रेनों के साथ हाथरस सिटी पर रुकने वाली दो अहम ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। 14 अगस्त को ट्रेन संख्या 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस छपरा से 120 मिनट विलंब से चलेगी। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से 14 अगस्त को ट्रेन नंबर 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 70 मिनट की देरी से 06.35 बजे चलाई जाएगी। अलीगढ़ जंक्शन पर ठहरने वाली 12003 लखनऊ जं.-नई दिल्ली एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 15 मिनट पुनर्निधारित कर 15.30 बजे के स्थान पर 15.45 बजे चलाई जायेगी। कासगंज से लखनऊ एक्सप्रेस 12 व 13 अगस्त को व लखनऊ से कासगंज 13 व 14 अगस्त को निरस्त रहेगी। आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन भी 14 अगस्त को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed