फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passenger's legs cut off after being hit by bus

Hathras News: बस की चपेट में आकर यात्री के दोनों पैर कटे

Sat, 24 May 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 24 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Passenger's legs cut off after being hit by bus
कस्बे में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बस से उतरते समय गांव अजमतपुर अजगरा निवासी भूरापाल सिंह (35) पुत्र रामवीर सिंह अचानक बस के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। हादसे से आक्रोशित भीड़ ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर दो घंटे तक जाम ल्रगाया।
विज्ञापन

एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सकरा निवासी भूरापाल एटा से प्राइवेट बस से पुरदिलनगर आ रहे थे। कस्बे में आते ही उन्होंने बस के परिचालक से उन्हें उतारने के लिए कहा। भूरापाल चलती बस से उतरते समय अचानक गिर गए। बस के टायर उनके दोनों पैरों के ऊपर से होकर निकल गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। घायल को तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जलेसर-सिकंदराराऊ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर सीओ जेएन अस्थाना पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तहसीलदार भी आ गए। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्रपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने भी ग्रामीणों से बात की। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की जाएगी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed