फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passengers in confusion due to cancellation of trains

Hathras News: ट्रेनों के निरस्त होने से असमंजस में यात्री

Sun, 03 Aug 2025 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 03 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers in confusion due to cancellation of trains
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर ट्रेनों को अनियमित तरीके से निरस्त किया जा रहा है। एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन के साथ ही टनकपुर एक्सप्रेस को बार-बार निरस्त किए जाने से यात्री असमंजस में हैं। यही कारण है कि इस मार्ग की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन


हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन यात्रा शुरू करने वालों की संख्या कुछ समय पहले करीब 3600 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 2800 की संख्या को भी पार नहीं कर पा रहा। आम तौर पर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के रोजाना 54 हजार रुपये के टिकट बिकते थे, लेकिन वर्तमान में यह आंकड़ा 39 हजार रुपये प्रतिदिन का ही रह गया है। इस तरह सीधे तौर पर हाथरस सिटी स्टेशन पर 15 हजार रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इसकी मुख्य वजह पिछले 15 दिन में एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को दो-दो दिन के अंतराल पर तीन बार निरस्त किया जाना है। सप्ताह में पांच दिन चलने वाली टनकपुर एक्सप्रेस को भी कई फेरे के लिए निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को यह पता नहीं चल पा रहा कि कब ट्रेन आएगी, कब नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेनों की इस अव्यवस्था के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री ट्रेनों के बजाय अन्य साधनों से यात्रा कर रहे हैं। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि मरम्मत कार्य के लिए पूर्व सूचना के आधार पर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। निरस्तीकरण की सूचना स्टेशन पर चस्पा भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed