फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passengers facing difficulties in Sahalag and Holi season wait for hours for buses

Hathras News: सहालग व होली के सीजन में यात्री झेल रहे मुश्किलें, घंटों करना पड़ बसों का इंतजार

Fri, 24 Feb 2023 04:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 04:01 AM IST
सार

हाथरस व अलीगढ़ को छोड़कर अन्य डिपो की बसें सीधे एनएच बाइपास से गुजर रही हैं। पूर्व में बाईपास के दोनों छोरों पर कर्मियों की तैनाती गई थी। कुछ दिनों तक बसें अंदर आई थी। अब बाइपास से कर्मियों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Passengers facing difficulties in Sahalag and Holi season wait for hours for buses
शहर के आगरा-अलीगढ़ एनएच बाईपास से जाती रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगम के आदेश के बावजूद रोडवेज की काफी बसें हाथरस शहर के अंदर से होकर नहीं गुजर रही हैं। सहालग व होली के सीजन में इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 72 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर संचालित होती हैं। हाथरस व अलीगढ़ को छोड़कर अन्य डिपो की बसें सीधे एनएच बाइपास से गुजर रही हैं। पूर्व में बाईपास के दोनों छोरों पर कर्मियों की तैनाती गई थी। कुछ दिनों तक बसें अंदर आई थी। अब बाइपास से कर्मियों को हटा दिया गया है। इस कारण फिर से बसें बाइपास से दूरी तय कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर तक आने में लोग झेलते है मुश्किलें
बाईपास के दोनों ओर से शहर के अंदर की दूरी करीब तीन से चार किलोमीटर हैं। बाईपास पर उतरने के बाद यात्रियों को शहर के अंदर तक आने में काफी मुश्किलें होती है। इसे लेकर चालक परिचालकों व यात्रियों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता है। इससे डिपो के अफसर बेसुध बने हुए हैं। इस मामले में निगम के आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना है कि बाईपास से गुजर रही बसों को शहर के अंदर से गुजारने के लिए गार्ड लगाए  जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा से आने के दौरान बसें शहर के अंदर नहीं जाती है। इस कारण शहर तक की दूरी तय करने में काफी कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। रोडवेज प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। - मुन्ना, यात्री
एक तो सहालगों में बसों की कमी है, ऊपर से बसें बाईपास उतार देती हैं। इस कारण निगम के सुगम राह के सपने पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बसों को अंदर से जाने के लिए कर्मी लगाए जाएं। -दीपक, यात्री

एक तरफ रोडवेज बेहतर संचालन की बात कहता है। वहीं दूसरी ओर बसें बाइपास से गुजर रही हैं। इस कारण काफी परेशानी आए दिन उठानी पड़ रही है। इस ओर रोडवेज प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।  -अनिल, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed