फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passenger Transport Manager took stock of the facilities.

Hathras News: यात्री परिवहन प्रबंधक ने लिया सुविधाओं का जायजा

Sat, 01 Aug 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 01 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger Transport Manager took stock of the facilities.
हाथरस किला स्टेशन का निरिक्षण करने पहुंचे सीपीटीएम प्रयागराज। संवाद - फोटो : Samvad
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज से आए यात्री परिवहन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को हाथरस जंक्शन एवं हाथरस किला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कमियां दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता, टिकट व्यवस्था और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा माल गोदाम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी इंतजामों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

स्टेशन पर निर्माणाधीन सिग्नल सिस्टम के कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया और समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। वह हाथरस किला रेलवे स्टेशन भी पहुंचे, जहां करीब दो मिनट रुककर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed