फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Party to contest 80 seats in Lok Sabha elections: Akshay

लोस चुनाव में 80 सीटों पर लड़ेगी पार्टी: अक्षय

Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Party to contest 80 seats in Lok Sabha elections: Akshay
जन सत्ता पार्टी के एमएलसी अक्षय प्रताप का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ (हाथरस)। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक ने क्षेत्र में अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। बुधवार को पार्टी के पूर्व सांसद और एमएलसी अक्षयप्रताप सिंह का नगर के सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज पर एक आयोजन के दौरान भव्य स्वागत किया गया। एमएलसी ने कहा कि जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी सर्व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेगी और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। 25 से पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी के साथ चलेगा। सिद्धांत के आधार पर पार्टी किसी से भी गठबंधन पर विचार कर सकती है।  
विज्ञापन


अक्षय प्रताप सिंह पूरे काफिले के उत्तर प्रदेश के दौर पर चल रहे हैं। जगह-जगह वे कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें पार्टी के दिशा-निर्देशों से अवगत करा रहे हैं। सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक आयोजन के दौरान बुधवार की रात्रि मे प्रधान खेमेंद्र सिंह जादौन के निर्देशन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बजनी माला पहनाकर और धातु का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अक्षय प्रताप ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन बेमेल शादी है और भाजपा वादा खिलाफी वाली पार्टी बनकर रह गई है। ऐसे में जनता के सुख दुख का ध्यान रखने के लिए जनसत्ता पार्टी का राजा भैया ने गठन किया है। इस पार्टी में परिवारवाद नहीं है।
विज्ञापन


जिस प्रकार से राजपूत सदियों से सभी को संरक्षण देते आए हैं। ठीक उसी प्रकार पार्टी हर किसी का ध्यान रखेगी। उन्होंने युवकों से आह्वान किया कि वह सक्रिय सदस्यता की फीस 500 रुपये महिलाओं से ले लें। इस अवसर पर सोमेंद्र, भोलू वार्ष्णेय, पिंकू राघव, विशालराज चौहान, संतोष पुंढीर, पिंटू नेता, इरफान सैफी, बबलू प्रधान, नरेश सिसौदिया, शैलू यादव, बंटी यादव, निरीश पुंढीर, नितिन पुंढीर, अजीत शर्मा, सुरेश पुंढीर, सगीर सभासद, फहीम सभासद, डॉ. राकेश सेंगर, कुलदीप कुमार, विष्णु पुंढीर, रवि शर्मा, किशन वार्ष्णेय, राहुल सिसौदिया, सचिन पुंढीर, शिवा जादौन, अजय चौहान, सौरभ जादौन, भानू जादौन, शेखर पुंढीर, रिंकू पुंढीर, खुशेंद्र ठाकुर, बब्बू प्रधान, शमशाद, वीरेंद्र, उदय प्रताप, विश्वनाथ, देवेंद्र सिंह, बॉबी ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, गजेंद्र चौहान, श्रीनिवास यादव, विकास चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed