Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pariksha Pe Charcha with PM Narendra Modi

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा का हाथरस के छात्रों को मिल सकता है मौका, प्रक्रिया जारी

Mon, 15 Dec 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 05:35 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय हाथरस के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन कर रहे हैं और अपने प्रश्न प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha with PM Narendra Modi
परीक्षा पे चर्चा 2026 - फोटो : innovateindia1.mygov.in

विस्तार

देशभर के विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा में इस बार हाथरस केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को भी प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिल सकता है। यह कार्यक्रम जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों से परीक्षा, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय हाथरस के छात्र-छात्राओं के बीच इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर रहे हैं और अपने प्रश्न प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों से परीक्षा से जुड़े तनाव, पढ़ाई के बेहतर तरीकों, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों पर प्रश्न पूछने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम के लिए पूरे देश से प्राप्त होने वाले प्रश्नों में से सबसे अच्छे, सार्थक और प्रेरक प्रश्नों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


ऐसे में केंद्रीय विद्यालय हाथरस से भी कुछ विद्यार्थियों के चयन की पूरी संभावना जताई जा रही है। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा पर चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक सोच और बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानाचार्य महाभारत सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राओं को दिए गए लिंक पर आवेदन करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed