फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Parents create ruckus at private company's coaching centre

Hathras News: निजी कंपनी के कोचिंग सेंटर पर अभिभावकों का हंगामा

Thu, 04 Dec 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 04 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Parents create ruckus at private company's coaching centre
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक निजी कंपनी के कोचिंग सेंटर द्वारा अचानक कक्षाएं बंद करने की घोषणा किए जाने पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में अभिभावक फीस वापसी के लिए सेंटर पर एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कोचिंग संचालकों ने स्पष्टीकरण दिया कि फ्रेंचाइजर कंपनी आर्थिक कारणों से हाथरस शाखा को बंद कर रही है। साथ ही अभ्यर्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए मथुरा और अलीगढ़ स्थित शाखाओं में बिना अतिरिक्त शुल्क के पढ़ाई जारी रखने का ऑफर भी दिया गया है। अभिभावकों ने यह कहते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया कि दूसरे जिलों में जाकर पढ़ाई करना उनके बच्चों के लिए असुविधाजनक और खर्चीला होगा।
विज्ञापन

अभिभावकों की एक ही मांग रही कि पूरी फीस वापस की जाए। बताया गया कि यह फ्रेंचाइजी लगभग एक साल पहले शुरू हुई थी, जिसमें एसएससी, बैंकिंग, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। विद्यार्थियों ने करीब 10 हजार रुपये शुल्क देकर छह माह की कक्षाओं के साथ 10 वर्ष तक निशुल्क सदस्यता के वादे पर प्रवेश लिया था, परंतु 10 माह से तीन माह की कक्षाओं के बाद ही सेंटर की गतिविधियां धीमी पड़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बंदी की घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि कंपनी ने विश्वासघात किया है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे सामूहिक रूप से प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हंगामे के बीच मौके पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर अभिभावकों को शांत कराया।

मैंने करीब तीन माह पहले अपने बच्चे का प्रवेश यहां बैंकिंग की तैयारी के लिए कराया था, लेकिन अब संचालक कह रहे हैं कि मथुरा में पढ़ाई कराई जाएगी। पूरी फीस भी वापिस नहीं कर रहे। यह गलत तरीका है, इन्हें अगर सेंटर बंद करना है तो हमें फीस वापस करें।
-मनोज वर्मा, अभिभावक।







बेटी करीब छह माह से यहां तैयारी के लिए कक्षाएं ले रही है। हाल ही में एक माह पहले इन्होंने बेटी से शेष बचे पांच हजार रुपये ले लिए। अब अगर सेंटर बंद करना था तो फिर फीस की वसूली क्यों की। हम अपने बच्चे को मथुरा या अलीगढ़ नहीं भेज सकते।

-संजय सेकसरिया, अभिभावक।




हम लोग सामान्य अध्यापक हैं। कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर सेंटर चला रहे थे, लेकिन इसमें लगातार नुकसान हो रहा है। आज हम अभिभावकों से बात करने आए थे, लेकिन इन्होंने हंगामा कर दिया। हम नियमानुसार किश्तों में फीस वापस करने के लिए तैयार हैं। हम बच्चों को मथुरा आने के लिए एमएसटी बनवाकर देने के लिए तैयार हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि अभिभावक हमारी बात समझें।
-पीयूष कुमार, कंपनी के फ्रेंचाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed